Tuesday, May 12, 2026
Home कोरबा ब्रेकिंग: डांस कार्यक्रम में चाकू मारा युवक को

ब्रेकिंग: डांस कार्यक्रम में चाकू मारा युवक को


कोरबा-उरगा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादर कला में आयोजित हो रहे डांस प्रतियोगिता में खचाखच भरी भीड़ के बीच किसी अज्ञात शख्स ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक घटना अभी रात 12 बजे की है। डांस प्रतियोगिता देखने गए दुर्गेश कंवर नामक युवक पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह लहूलुहान हो गया। घटना के होते ही आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्रीय कांग्रेस नेता राघव साहू के वाहन से घायल दुर्गेश को जिला अस्पताल लाया गया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel