ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री रायपुर से कोरबा ग्राम पिपरिया के लिए रवाना, भेंट मुलाकात करने उमड़ रही है जनता

रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 13 जनवरी को जिले के पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया और लाफा में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर हेलीपेड से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं।

ग्राम पिपरिया में आयोजन स्थल पर समस्त तैयारियां कर ली गई हैं। यहां मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात करने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामवासी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सीधे पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 3 बजे से ग्राम लाफा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।

इसके पश्चात वे पाली विश्रामगृह पहुंचेंगे और वहां संध्या 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और पाली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल जनता से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने के साथ उनकी समस्याओं और सुझावों का भी निराकरण कर रहे हैं।















