Sunday, March 22, 2026
Home जांजगीर-चांपा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस, आनलाईन प्रतियोगिता का हुआ...

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस, आनलाईन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जांजगीर-चाम्पा (खटपट न्यूज)। भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् की जन्मतिथि के अवसर पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में ऑनलाईन के माध्यम से विधिवत् शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा अपने घर से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल्यचित्र पर माल्यार्पणकर दीप प्रज्जवलित किया गया और विद्यालय कि शिक्षिका सुश्री प्रीतिबाला सिंह द्वारा गुरू कि महत्ता पर भाषण प्रस्तुत किया गया।

तत्पश्चात विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देकर अपने संदेश में कहा कि ÓÓलड़के को शिक्षा उसी मार्ग की दे जिसमें उस को चलना चाहिये, और वह बुढ़ापे में भी उस से न हटेगाÓÓ और इस कठिन दौर में भी अज्ञान के अंधेरे को दूर करने में शिक्षिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और वे ज्ञान के दीपक की तरह अंधकार को दूर कर रहे है। संगीत शिक्षक शशांक कटकवार द्वारा शिक्षकों को समर्पित एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया। शिक्षकों के मनोरंजन के लिए आनलाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल जी न सभी गुरू जनो को याद करते हुए गुरू के दोहे को स्वरण किया ÓÓगुरू बिना ज्ञान कहां, उसके ज्ञान का आदि न अंत यहां। गुरू ने दी शिक्षा जहां, उठी शिष्टाचार की मूरत वहां। तत्प विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने घर मे ÓÓशिक्षा की अलखÓÓ जगाने के लिए दिया जलाया ÓÓएक दिया शिक्षा के नाम, एक दिया समर्पण का, शिक्षक का सम्मान एक दिया शिक्षक दिवस के नामÓÓ शिक्षक दिवस के अवसर पर ऑनलाईन के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न प्रकार के ग्रीटिंग कार्ड, पेंटिग, बधाई पत्र इत्यादि के माध्यम से शिक्षकों को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रियंका शर्मा के द्वारा किया गया।

Advertisement Carousel