कोरबा (खटपट न्यूज़)। समय के साथ ब्यूटी पॉर्लर का क्रेज बढ़ा है। वैवाहिक कार्यक्रम समेत अन्य आयोजनों में भी मेकअप आर्टिस्ट की भूमिका अहम हो जाती है। इसकी ट्रेनिंग लेकर युवतियां आत्मनिर्भर बन सकती हैं। स्वयं सिद्धम संस्था के प्रयासों से कई महिलाएं ब्यूटी पॉर्लर का प्रशिक्षण पाकर आज वे अपने पैरों पर खड़ी हैं। किसी दूसरे पर निर्भर नहीं है।

में संस्था के नेशनल एडवाइज़र व कॉर्डिनेटर उषा शर्मा ने बताया कि मेकअप आर्टिस्ट कमला इस संस्था के माध्यम से ब्यूटी पॉर्लर का कोर्स करने इच्छुक युवती व महिलाओं को प्रशिक्षित कर रही हैं। कोरोनाकाल में संस्था ने नवाचार करते हुए यू-ट्यूब पर लाइव क्लास की भी सुविधा दी है। संस्था का उद्वेश्य एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कर पॉर्लर में रूचि रखने वाले युवतिओं को ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाना है। वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। संस्था की ओर से ट्रेनर्स आत्मविश्वास का भाव जगाते हैं। ताकि प्रशिक्षण ले रहीं महिलाएं आगे बढ़ सकें। कॉस्मेटिक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाते हैं। ब्यूटी पार्लर की सबसे ज्यादा डिमांड शादियों और त्योहारों में होती हैं। सौंदर्य सामग्री से गुड लुकिंग देने का हुनर सिखाया जाता है।

उषा शर्मा ने बताया कि सब कोऑर्डिनेटर अमृता दास व कोरबा से 75 टीमें हैं। अकलतरा की टीम में ज्योति शर्मा कोऑर्डिनेटर हंै। उड़ीसा में भी हमारी संस्था है जिसमें सुधा अवस्थी कोऑर्डिनेटर हंै। आर. माने भी रायपुर से कोऑर्डिनेटर हैं। भिलाई से परमजीत और जसप्रीत कोऑर्डिनेटर हैं जो स्वयं सिद्ध संस्था के लिए बढ़-चढ़कर कार्य कर रहे हैं। संस्था 15 राज्यों में काम कर रही है और 15 जगह अलग-अलग कोऑर्डिनेटर संस्था के लिए काम कर रहे हैं। इस संस्था में काम करके कोऑर्डिनेटर्स भी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हंै क्योंकि वे गरीब और जरूरतमंद लोगों को रोजगार देते हैं। संस्था के संचालक परीक्षित सोनी इंदौर का पूर्ण मार्गदर्शन मिल रहा है। संस्था से जुड़कर ब्यूटीपार्लर संचालिकाओं नैना दास, नंदिनी साहू, सोनाली सिंह, अनिता राठौर, रंजना सिंह, डॉ. रितेश, चेतना आनंद, रुक्मणी देवांगन, अमृता दास, शशिकला सोनी, बबीता साहू, पिंकी साहू,आरती, कमला साहू के द्वारा संस्था के बेहतरी के लिए कार्य किया जा रहा है।
















