Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा ब्याज के तगादे पर था रंज,दोस्तों की मदद से कत्ल को दिया...

ब्याज के तगादे पर था रंज,दोस्तों की मदद से कत्ल को दिया अंजाम

0 खंगाले गए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, 100 से अधिक संदेहियों से हुई पूछताछ

कोरबा (खटपट न्यूज़)। फेरी वाले व्यापारी की हत्या कर लाश को दूसरी जगह खेत में जला देने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। हत्या में मृतक का फुफेरा भाई एवं उसके एक नाबालिग सहित 2 बालिग कुल 4 लोग शामिल थे। उधार में ली गई रकम चुकाने के बाद ब्याज के लिए तगादा से मुख्य आरोपी अमन ने रंज रखा था और मौका देखकर दोस्तों के सहयोग से मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि 5 मार्च को करतला थाना क्षेत्रांतर्गत करतला नाला के पास एक अधजला शव खेत में बरामद हुआ था। मृतक की पहचान कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड 4 पुरानी बस्ती निवासी कृष्णा गंगावने पिता राजेश 20 वर्ष के रूप में हुई थी। वह अपने चार पहिया वाहन महिन्द्रा जीतो में घरेलू सामान रखकर घूम-घूमकर बेचने का काम करता था। उसका वाहन ग्राम चचिया के आगे लावारिश हालत में बरामद हुआ तथा ड्राइविंग सीट पर पैंट व जूता मिला था। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में करतला टीआई एसआई राजेश चंद्रवंशी एवं साइबर सेल की मदद से लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे खंगोले गए व 100 से अधिक संदेहियों से पूछताछ की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस की एक टीम मृतक के जान-पहचान, दोस्त एवं रिश्तेदारो के बारे में जानकारी एकत्रित कर उनकी गतिविधियो पर नजर रख रही थी। पता चला कि मृतक कृष्णा गंगावने की दोस्ती अमन भवरे, राजू यादव, रामजनम यादव एवं एक नाबालिक से थी। अमन भवरे मृतक की बुआ का लड़का है व भाई लगता है। सभी लोग एक ही व्यापार में लगे हुए थे। ज्ञात हुआ कि मृतक कृष्णा गंगावने एवं अमन भवरे के परिवार में लेन-देन का विवाद था। 04 मार्च को अमन भवरे, राजू यादव, रामजनम यादव, एक नाबालिक मृतक के वाहन के पीछे दो बाइक में जाते दिखे लेकिन वापसी में मृतक और वाहन नजर नहीं आया। इस संदेह और घटना के वक्त इनके लोकेशन एक जगह होने के खुलासे ने राज खोला।

मृतक


अमन ने बताया कि करीब 4-5 साल पहले कृष्णा गंगावने के मम्मी-पापा से अमन भवरे की मॉ 01 लाख रूपये उधार ली थी जिसका ब्याज सहित करीब 04 लाख हो गया था। कृष्णा गंगावने के माता-पिता ब्याज का पैसा दो बोलकर परेशान कर रहे थे। करीब तीन माह पहले अमन भवरे की मॉ अपना जमीन बेचकर 01 लाख 70 हजार रूपये कृष्णा के मम्मी-पापा को वापस की थी उसके बाद भी 02लाख रूपये और दो बोलकर परेशान कर रहे थे । इस बात को लेकर अमन भवरे के मन में बदले की भावना उठ रही थी कि मात्र 01 लाख रूपये उधार देने के बाद भी ब्याज सहित 04 लाख रूपये देना पड़ रहा है साथ ही ब्याज का रकम लौटाने के लिए जमीन बेचना पड़ा है । इसलिए अमन भवरे ने कृष्णा गंगावने की हत्या का प्लान तैयार किया और प्लान में अपने साथी राजू यादव, रामजनम यादव और एक नाबालिक को शामिल किया । मृतक कृष्णा गंगावने से बातचीत कर उसके गतिविधियो पर नजर रखना शुरू किया । कुछ दिन पहले ईतवारी कोरबा बाजार सिंधी दुकान से सब्जी काटने का बड़ा चाकू खरीदा । दिनांक 04.03.2022 को आरोपीेगण को पता चला कि मृतक कृष्णा गंगावने सामान बिक्री करने हाटी तरफ जायेगा तब सभी लोग उसी दिन मर्डर करने का प्लान बनाये । शाम करीब 04ः30 बजे कृष्णा गंगावने अपने महेन्द्रा जीतो वाहन से सामान भरकर हाटी की ओर निकला उसके पीछे-पीछे अमन भवरे और एक नाबालिक होण्डा लिवो मोटर सायकल में एवं राजू यादव और रामजनम यादव, हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल में पीछा करने लगे । जब मृतक करतला के आगे पुल के पास पहॅुचा तो सभी लोग मिलकर मृतक को रूकवाये और गाड़ी से उतारकर लगभग 100 मीटर दूर खेत में ले गए और सब्जी काटने वाले चाकू से मृतक के सिर के पीछे तरफ वार कर हत्या कर दिए और मृतक के पेन्ट और जूता को उतार कर गाड़ी के सीट पर रख दिए फिर मृतक कृष्णा गंगावने के जीतो वाहन में जूट का बोरा लाकर, बोरे से लाश को ढंककर बॉटल में पेट्रोल निकालकर पेट्रोल छिड़ककर कृष्णा गंगावने के शव को आग लगाकर जला दिए , फिर पुलिस को भ्रमित करने के लिए कृष्णा गंगावने के जीतो वाहन को चचिया ढ़ाबा के पीछे पसरखेत रोड़ में ले जाकर खड़ी कर दिए और कृष्णा गंगावने के मोबाईल को बंद करके जहॉ गाड़ी को खड़ा किये थे उसके आगे फेक दिए । मामले में सभी आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । हत्या मे प्रयुक्त चाकू एवं 02 मोटर सायकल बरामद कर जप्त कर लिया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी अमन भवरे पिता संजू भवरे उम्र 19 साल, स्थाई पता फजलबाड़ा गांधी चौक बिलासपुर, थाना कोतवाली, जिला- बिलासपुर (छ.ग.) वर्तमान पता- रानी रोड, मस्जिद के पीछे कोरबा, रामजनम यादव पिता रामनाथ यादव उम्र 48 साल, ग्राम निपनिया पोस्ट बहदुरा, थाना मनियार, जिला- बलिया (उ.प्र.) वर्तमान पता- राजेश यादव का घर राताखार, (टिनादफाई), कोरबा, राजू यादव पिता रमाशंकर यादव उम्र 26 साल, स्थाई पता ग्राम छाता, थाना बांसडी रोड, जिला- बलिया (उ.प्र.) वर्तमान पता- राताखार (टिनादफाई), कोरबा को जेल दाखिल कर दिया गया है तो वहीं एक नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
00 सत्यां पाल 00(7999281136)

Advertisement Carousel