Monday, April 6, 2026
Home छत्तीसगढ़ बोहिरगांव जलाशय के शीर्ष तथा मुख्य नहर एवं शाखा नहरों की लाईनिंग...

बोहिरगांव जलाशय के शीर्ष तथा मुख्य नहर एवं शाखा नहरों की लाईनिंग के लिए 2.57 करोड़ की स्वीकृति 

रायपुर, (खटपट न्यूज)।

जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड स्थित बोहिरगांव जलाशय के शीर्ष तथा स्पील चैनल के जीर्णाेंद्धार सहित मुख्य नहर व शाखा नहरों की लाईनिंग के लिए 2 करोड़ 57 लाख 3 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के जीर्णाेंद्धार से इसकी सिंचाई क्षमता में 91 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 188 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।

Advertisement Carousel