
रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक व्यापारी की जमकर पिटाई के बाद हत्या का मामला सामने आया है। हत्या से राजधानी में दहशत है।
जानकारी के मुताबिक राजधानी के डूमरतराई देवपुरी स्थित मेडिकल कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट कारोबारी की पिटाई कर हत्या कर दी गई है। लिफ्ट कारोबारी कोटा निवासी मनोज मेश्राम और उनके बेटे कुणाल मेश्राम के साथ अज्ञात लोगों ने बुरी तरह से मारपीट की।

पिटाई के बाद मनोज मेश्राम की मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे और मृतक पिता को एमएमआई अस्पताल में छोड़कर आरोपीगण फरार हो गए। सूचना बाद पुलिस की टीम अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि ये पूरा माना थाना क्षेत्र का है।















