कोरबा(खटपट न्यूज़)। बेमौसम बारिश होने वाले फसल क्षति के नुकसान की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। किसान उद्यानिकी फसलों की क्षति की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800-209-5959 पर 72 घंटे के भीतर दे सकते हैं। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि रबी मौसम में बोए गये उद्यानिकी फसलों के लिए बीमा कराने वाले किसान बारिश से होने वाली फसल क्षति की जानकारी दे सकते हैं। फसल क्षति का आंकलन करके नियमानुसार किसानों को बीमा क्लेम का भुगतान किया जायेगा।
तूता में अतिक्रमण को लेकर फैली अफवाहों पर NRDA का स्पष्टीकरण,...
रायपुर। ग्राम तूता में अतिक्रमण हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच नवा रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (NRDA) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपना...













