Saturday, October 24, 2026
Home देश-विदेश बेटियां जोत रहीं थी खेत, सोनू सूद ने घर भिजवा दिया ट्रैक्टर…

बेटियां जोत रहीं थी खेत, सोनू सूद ने घर भिजवा दिया ट्रैक्टर…

नई दिल्ली। फिल्मी पर्दे के पीछे का ‘विलेन’ आज ‘रियल हीरो’ बनकर उभरा है. जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की. सोनू ने कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद कर महीसा बनकर उभरे हैं. न केवल देश बल्कि विदेशों में भी लोगों की मदद कर रहे हैं. एक किसान के पास बैल नहीं था, तो उनकी दो बेटियां खेत जोत रहीं थी. यह दर्द सोनू सूद को देखा नहीं गया और उन्होंने किसान के घर नया ट्रैक्टर भिजवा दिया.

दरअसल कुछ दिनों से सोशल मीडिया में आंध्रप्रदेश के एक किसान का वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें किसान अपनी बेटियां से बैल की जगह खेत जुतवा रहा था. सोनू ने वीडियो देखने के बाद दरियादिली दिखाई और चित्तूर के गरीब किसान नागेश्वर राव के लिए एक ब्रैंड न्यू ट्रैक्टर भिजवाया है. आंध्रप्रदेश के दूरगामी गांव में रहने वाले नागेश्वर के घर पर इस ट्रैक्टर की डिलीवरी हुई है. इस मदद के लिए सोनू की जितनी भी तारीफ की जाए कम है.

Advertisement Carousel