Saturday, March 28, 2026
Home देश-विदेश बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में आयकर विभाग का छापा

बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में आयकर विभाग का छापा

नई दिल्ली। बीबीसी के दिल्ली ऑफिस पर आयकर विभाग की टीम पहुंचने की खबर है। जानकारी के मुताबिक आईटी की 60 से 70 लोगों की टीम रेड में शामिल है। सूत्रों ने बताया कि एक्शन के दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है। आयकर विभाग की ओर से अब तक रेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, सूत्रों से खबर मिली है कि आईटी टीम बीबीसी ऑफिस में रखे गए रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। इधर, कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा- यह अघोषित आपातकाल है।
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कोर्पोरेशन बीबीसी वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन ब्रिटिश सरकार की संस्था है। यह 40 भाषाओं में खबरें प्रसारित करता है। ब्रिटेन की संसद के ग्रांट के जरिए इसकी फंडिंग करती है। इसका मैनेजमेंट फॉरेन एंड कॉमेनवेल्थ ऑफिस के जरिए होता है। यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है। बीबीसी को एक रॉयल चार्टर के तहत साल 1927 में शुरू किया गया था।

Advertisement Carousel