बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कोरबा के युंका नेता श्याम नारायण को-आर्डिनेटर नियुक्त

कोरबा(खटपट न्यूज़)। बिहार प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2020 में कोरबा से पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी को भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से बेलदौर विधानसभा क्रमांक 150 के कोऑर्डिनेटर बतौर नियुक्त किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष वी.वी.श्रीनिवास और राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लाबरु के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। इससे पहले भी श्याम नारायण सोनी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में भी अपने साथियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इनके अलावा पंकज सोनी, सुशील मौर्य, दुर्गेश राय व मनहरण वर्मा को भी इस क्षेत्र की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ से दी गई है जिनके साथ मिलकर श्री सोनी के द्वारा पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा।

Advertisement Carousel