कोरबा-कोरकोमा(खटपट न्यूज़)। समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी के दौरान बाहरी धान के अलावा बिचौलियों के माध्यम से बेचे जाने वाले धान की धरपकड़ जारी है। इसी कड़ी में सँयुक्त टीम द्वारा 15 दिसम्बर को कोरकोमा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। धान खरीदने वाले किराना दुकानों की जांच की गई।

कोरकोमा में व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल द्वारा बगैर लाइसेंस के 26 क्विंटल धान और 9 क्विंटल तिलहन खरीदना पाया गया जिससे मंडी सचिव द्वारा जुर्माना राशि 6976 रुपये वसूला गया और दुकानदारों को समझाइश दी गई। टीम में अतिरिक्त तहसीलदार संजय कुमार मरकाम, राजस्व निरीक्षक द्वय चंद्र भूषण सिंह चंद्रा एवं वेंकटेश मार्बल तथा फूड इंस्पेक्टर हरीश सोमेश्वरी, मंडी सचिव मदन लाल यादव ,मंडी के सहायक ग्रेड 3 श्री कश्यप एवं अन्य मौजूद रहे।
















