बाल बाल बचे : पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के गाड़ी को तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर

धमतरी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर के गाड़ी को एक तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी है. जानकारी के मुताबिक अजय चंद्राकर भखारा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. कार्यक्रम के बाद भखारा के ही बीजेपी कार्यालय जाने के लिए थे. इसी बीच हादसे का शिकार हो गए.इस हादसे में विधायक अजय चंद्राकर की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. फिलहाल विधायक सुरक्षित हैं. उनको ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है. सीने में दर्द है. इस दौरान उनके साथ PSO और ड्राइवर सहित चार लोग सवार थे. हादसे में विधायक अजय चंद्राकर बाल-बाल बच गए हैं.अजय चंद्राकर ने लल्लूराम डॉट कॉम से हुई बातचीत में कहा कि हमारी गाड़ी स्पीड में नहीं थी. अचानक पीछे से ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मारी. मैं सामने सीट पर बैठा था. अचानक धक्का लगने से सीने में हल्की चोट लगी है. पांच मिनट तक कुछ समझ नहीं आया. अभी ठीक हूं, रायपुर लौट रहा हूं.

Advertisement Carousel