Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा बाल-बाल बचे ऊर्जाधानी संगठन के मीडिया प्रभारी,कूदकर बचाई जान

बाल-बाल बचे ऊर्जाधानी संगठन के मीडिया प्रभारी,कूदकर बचाई जान

कोरबा(खटपट न्यूज़)। ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी ललित महिलांगे सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। वे 11 सितंबर को ग्राम नरईबोध के ऊर्जाधानी भू-विस्थापित समिति के कार्यालय से बैठक में शामिल होकर शाम करीब 5:30 बजे लौट रहे थे कि हरदीबाजार- दीपका बायपास मार्ग में कांटा घर के पास ट्रेलर क्रमांक – CG 10 R 2701 रवि रोड लाइंस तिवरता के ड्राइवर धनंजय द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर मोड़ दिया गया। इस दौरान ललित ने अपने नए मोटरसाइकिल प्लैटिना क्रमांक CG 12 BG 9902 से हॉर्न बजाते हुए संकेत दिया लेकिन ट्रेलर ड्राइवर धनंजय ने लापरवाही से दो पहिया वाहन की ओर ट्रेलर मोड़ दिया।

ललित महिलांगे अपनी जान बचाने मोटरसाइकिल बाइक से कूद गये। जान तो बच गई लेकिन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा स्थल पर पहुंचे लोग करीब 3 घंटे तक ट्रेलर व ड्राइवर धनंजय को रोक कर रखा। ट्रेलर मालिक के द्वारा अपने मुंशी विजय को घटना स्थल भेजा गया। मुंशी ने मोटरसाइकिल के नुकसान को बनाने के लिए पूरा जिम्मा लिया और रवि रोड लाइंस के कैंपर में दुर्घटना ग्रसित मोटरसाइकिल को लोड कर अपने कब्जे में लिया। ललित महिलांगे ने बताया कि मोटर साइकिल का चेचिस, इंजन और बॉडी पूरी तरह खत्म हो चुकी है इसलिए नई गाड़ी दी जाए।

Advertisement Carousel