Monday, March 23, 2026
Home कोरबा बाल गृह से लापता हुआ 13 वर्षीय बालक, 3 दिन बाद दर्ज...

बाल गृह से लापता हुआ 13 वर्षीय बालक, 3 दिन बाद दर्ज कराई एफआईआर

कोरबा-दर्री (खटपट न्यूज)। बालक बाल गृह दर्री में रखा गया एक 13 वर्षीय बालक 14 अगस्त की सुबह से किसी को कुछ बताए बिना कहीं चला गया है। उसकी हर तरह से पता-तलाश के बाद आज थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। इस विषय में बालक बालगृह दर्री के अधीक्षक सत्यप्रकाश जायसवाल निवासी कैलाश नगर बालको ने लिखित शिकायत की है कि संस्था में 2 अगस्त 2018 से निवासरत एवं कक्षा 5वीं का छात्र 13 वर्षीय बालक 14 अगस्त को सुबह 6.30 बजे के आसपास बालगृह से निकलकर कहीं चला गया। बालक को बालगृह में नहीं दिखने पर पतासाजी की गई। बालगृह के कर्मचारियों द्वारा लाटा, फर्टिलाइजर बस्ती, नगोईखार, दर्री, जैलगांव, पंप हाऊस, निहारिका, कोरबा, ट्रांसपोर्ट नगर, 15-ब्लाक में निवासरत उसकी बड़ी मां के घर, इतवारी बाजार, कोहड़िया, राताखार, तुलसीनगर, राजीव नगर, कोसाबाड़ी, आईटीआई, सीएसईबी ईस्ट, मुड़ापार, रेलवे स्टेशन, नया बस स्टैण्ड, पुराना बस स्टैण्ड जैसे सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई किंतु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। आखिरकार सत्यप्रकाश जायसवाल ने इसकी रिपोर्ट 17 अगस्त को दर्री थाना में दर्ज करा दी। बालक को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने धारा 363 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर पता-तलाश शुरू किया है।

Advertisement Carousel