भोपाल। गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में 3 पुल-पुलियाओं के निर्माण के लिये 12 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। बेलागाँव से लोढ़ामा, लोढ़ामा से देवगॉव एवं ग्राम बटकरी से बोदालझोला में पुल-पुलियाओं का निर्माण होगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा सुलभ हो सकेगी। क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। पुलिस फोर्स का आवागमन सुगम हो सकेगा और नक्सल गतिविधियों की रोकथाम में मदद मिलेगी।
बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी...
कोरबा - बालकोनगर। वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की लेबोरेटरी रिकग्निशन स्कीम (एलआरएस)...
















