Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा बालगृह का बालक डूबा:अधीक्षक हटाया गया,जांच टीम भी गठित

बालगृह का बालक डूबा:अधीक्षक हटाया गया,जांच टीम भी गठित

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बाल गृह संचालन में लापरवाही के कारण बालक के बाल गृह से निकलकर नहर में डूबने का मामला सामने आने पर अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए हैं।
दूसरी ओर कलेक्टर रानू साहू ने जांच दल गठित कर संबंधित एनजीओ के जिम्मेदारों पर भी करवाई के निर्देश दिए हैं। समिति 2 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करेगी। जांच दल में अपर कलेक्टर सुनील नायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एमडी नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री  सुश्री लितेश सिंह शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि दर्री बालगृह में रहवासी बालक महावीर घसिया पिता स्वर्गीय प्रेम लाल घसिया नहर में डूब गया है। बालक के नहर में डूबने की संपूर्ण घटना की जांच करने कलेक्टर ने समिति गठित की है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)
*

Advertisement Carousel