Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा बालको में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए अब 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे...

बालको में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए अब 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

बालकोनगर,(खटपट न्यूज़)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) प्रबंधन द्वारा संशोधित स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 2000 के प्रावधानों के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 6 अक्टूबर, 2020 से लागू स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हेतु आवेदन की समय सीमा में वृद्धि कर दी है। अब पात्र कर्मचारी 30 अक्टूबर, 2020 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। आज जारी एक परिपत्र में बालको प्रबंधन ने कहा है कि अब 30 अक्टूबर, 2020 तक आवेदन करने वाले कर्मचारी ‘कन्वेनिएंस बेनेफिट’ के तहत 50 हजार रुपए का अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकेंगे। शेष नियम यथावत हैं। पात्र कर्मचारियों के आवेदन स्वीकृत होने पर वे 31 अक्टूबर, 2020 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।


Advertisement Carousel