Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा बाइक सवार युवक की खम्भे से टकराकर मौके पर मौत, सहसवार दो...

बाइक सवार युवक की खम्भे से टकराकर मौके पर मौत, सहसवार दो अन्य बाल-बाल बचे….

कोरबा-नोनबिर्रा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर आज सुबह हादसा हो गया। एक बाइक पर सवार होकर राजू सहित 3 लोग कोरबा आ रहे थे कि मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खम्भे से जा टकराई। अत्यंत गंभीर चोट लगने से मौके पर ही राजू की मौत हो गयी जबकि उसके साथ सवार दो अन्य बाल-बाल बच गए। घटना की विस्तृत जानकारी समाचार लिखे जाने तक अप्राप्त है।

Advertisement Carousel