Sunday, September 20, 2026
Home कोरबा बाइक सवार पति-पत्नी को स्कार्पियो चालक ने मारी ठोकर, एक की मौत

बाइक सवार पति-पत्नी को स्कार्पियो चालक ने मारी ठोकर, एक की मौत

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में निवासरत ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ ससुराल कोरिया जाने निकला था। दमहामुड़ा घाट के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार कोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम मिसिया के आश्रित ग्राम बगाहीपारा निवासी राजकुमार अपनी पत्नी सोन कुंवर के साथ अपने ससुराल कोरिया जिला के ग्राम ताड़डांड जाने अपनी मोटर साइकिल से निकला था। सिरमिना की ओर से आ रही स्कार्पियो क्रमांक एमपी-65टी-1239 के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी सोन कुंवर को गंभीर हालत में उपचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। स्कार्पियो ग्राम जल्के निवासी मनराज सिंह की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बेलपहरा के जंगल में स्कार्पियो को छिपाकर रखा गया था। जिसकी सूचना पर कोरबी चौकी पुलिस ने दुर्घनाकारित वाहन को बरामद करते हुए जब्त कर लिया है।

Advertisement Carousel