Friday, March 27, 2026
Home कोरबा बाइक चालक ने ठेला वाले मारी ठोकर, वाहन जप्त

बाइक चालक ने ठेला वाले मारी ठोकर, वाहन जप्त

कोरबा (खटपट न्यूज़)। शनिवार रात सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक के मध्य सड़क हादसे में एक ठेला चालक चोटिल हो गया। ठेले में टोस्ट आदि सामान घूम-घूम कर बेचने वाला बउ साहू रात लगभग 9 बजे अपने साथी सत्यम साहू के साथ घर की ओर जा रहा था। इस दौरान सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक के मध्य बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 बी सी 1152 के चालक खीकराम श्रीवास ने उसे ठोकर मार दिया। तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बउ साहू बुरी तरह जख्मी हो गया वहीं उसके ठेले का सामान सड़क पर बिखर गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना पर सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एसआई नवल साव ने मातहतों को घटनास्थल पर भेजा और दुर्घटनाकारित वाहन की जप्ती की गई। उन्होंने बताया कि खीकराम श्रीवास बालको से नशे की हालत में बाइक चलाते हुए ग्राम बालपुर जा रहा था और हादसा कर दिया। फिलहाल घायल बउ साहू और खीकराम का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। बउ साहू और उसके शुभचिंतकों ने नुकसानी का हर्जाना दिलाने का आग्रह एसआई नवल साव से किया है। इस मांग को लेकर घायल के शुभचिंतक के साथ थोड़ी कहा-सुनी जरूर हो गई लेकिन एसआई नवल साव ने उचित कार्रवाई और नुकसान की भरपाई दिलाने का भरोसा दिया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel