Monday, March 23, 2026
Home कोरबा बांगो बांध का बढ़ने लगा जलस्तर

बांगो बांध का बढ़ने लगा जलस्तर

0 24 घंटे में बढ़ा 8 सेंटीमीटर, 120 मेगावाट बन रही बिजली
कोरबा (खटपट न्यूज़)। हसदेव बांगो बांध में एक बार फिर जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से बारिश थमी रही। बारिश थम जाने से जलस्तर घट गया था। अब पुन: जलस्तर बढ़ जाने से बांगो हाइडल प्लांट से बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
हसदेव बांगो बांध का जलस्तर 30 सेंटीमीटर घटने के बाद फिर से 8 सेंटीमीटर बढ़ा है। हाइडल पावर प्लांट को लगातार चलाने से 18 मिलियन घनमीटर पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। प्लांट से 120 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इधर दोनों नहरों से 3 हजार क्यूसेक से अधिक पानी सिंचाई के लिए छोड़ा जा रहा है। बांगो बांध की क्षमता 359.66 मीटर है। जून में लगातार बारिश से जलस्तर 357.20 मीटर तक पहुंच गया था। बीच में बारिश बंद होने व हाइडल प्लांट चलने से जलस्तर में गिरावट आ रही थी। अब बारिश से फिर से जलस्तर बढ़ रहा है। गुरुवार को जलस्तर 356.95 मीटर दर्ज किया गया। पानी का भराव 2435.99 मिलियन घनमीटर है। जो कुल भराव का 84.16 प्रतिशत है। पहले बांध में 85 प्रतिशत पानी का भराव पहुंच चुका था। अब पानी से सिंचाई के साथ ही बिजली भी मिल रही है। दो दिन बाद बारिश, 2 डिग्री गिरा तापमान: शहर में दो दिनों से बारिश नहीं होने पर तापमान 32 डिग्री पहुंच गया था। गुरुवार सुबह 10.45 बजे गरज चमक के साथ बारिश हुई। एक घंटे में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिले में अब तक 459.8 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। हसदेव बांगो परियोजना के ईई केशव कुमार का कहना है कि उपरी हिस्से में अच्छी बारिश के कारण जलस्तर फिर से बढ़ा है। अधिक बारिश के कारण इस महीने गेट खोलने की नौबत आ सकती है। लेकिन जलस्तर को मेंटेन करने के लिए हाइडल पावर प्लांट को लगातार चलाया जा रहा है। साथ ही सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी नदी में जा रहा है।
———–

Advertisement Carousel