Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा बदहाली:अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में पानी नहीं,यात्री हलाकान,एएसआई ने चमकाया यात्रियों को….देखें वीडियो

बदहाली:अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में पानी नहीं,यात्री हलाकान,एएसआई ने चमकाया यात्रियों को….देखें वीडियो

दमोह/बिलासपुर (खटपट न्यूज़)। रेलवे प्रबंधन का ध्यान अपनी आमदनी पर तो है लेकिन यात्री सुविधाओं के प्रति अपेक्षित ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यात्रियों को अनेक तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है परेशानियों से अवगत कराए जाने के बाद भी समाधान न करने की वजह नियम कायदों की हिदायत देकर यात्रियों को धमकाने से भी बाज नहीं आ रहे।

ताजा तरीन मामला आज ही का है जिसमें दमोह रेल्वे स्टेशन के पास अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 18214 में यात्रीगण पानी नहीं होने से परेशानी व बाथरूम की गंदगी के कारण परेशान हैं। सामान्य के साथ-साथ एसी कोचों में यह बदहाली कायम है। यात्रियों के द्वारा रेलवे से जारी 139 नंबर टोल फ्री पर फोन कर शिकायत किया गया तो घंटो बाद भी यात्रीगण की समस्या दूर नही हुई। आक्रोशित यात्रियों ने दमोह स्टेशन पर चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। तैनात रेलवे पुलिस के एएसआई मिश्रा द्वारा यात्रियों को समझाइश न दे कर लोगो को डराया धमकाया गया। इसी ट्रेन से यात्रा कर लौट रहे मीडिया कर्मी को भी नही छोडा और उनको भी धमकी दे दी। इस एक्सप्रेस ट्रेन में कोरबा से भी यात्रा करने के लिए गए हुए लोग वापस लौट रहे हैं। रेलवे प्रबंधन तथा उसके मातहत कर्मचारियों की इस तरह की हरकत से यात्रियों में खासा आक्रोश है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel