Friday, March 27, 2026
Home कोरबा बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं में उड़ी राख, झमाझम बारिश...

बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं में उड़ी राख, झमाझम बारिश ने घोली ठंडक

कोरबा( खटपट न्यूज)। मंगलवार को बसंत पंचमी के दिन ऊर्जाधानी में भी मौसम का मिजाज बदला। दोपहर 1 बजे तक धूप के बाद बदली छाने लगी औऱ फिर एकाएक चली तेज हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया। तेज अंधड़ बचने लोग प्रयास करते रहे। आंधी की वजह से राखड़ वर्षा भी जमकर हुई। राख वर्षा का आलम यह था कि पावर हाऊस की ऊंची चिमनी भी नजर नहीं आ रही थी। आंधी के बीच ही गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। कोरबा के अलावा अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश के हालात हैं।

Advertisement Carousel