Monday, March 23, 2026
Home Uncategorized बच के रहना.. ! ये कलेक्टर मोबाइल तोड़ते हैं, पीटते और पिटवाते...

बच के रहना.. ! ये कलेक्टर मोबाइल तोड़ते हैं, पीटते और पिटवाते भी हैं…देखें वीडियो

सूरजपुर(खटपट न्यूज़)। दवाई की पर्ची लिए युवक पर छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पहले उसका मोबाइल लेकर तोड़ दिया फिर खुद ही तमाचे जड़ दिए। मन नहीं भरा तो अपने सुरक्षाकर्मी से युवक को डंडे से मारने को कहा, फिर मारो-मारो-मारो…इस पर FIR करो…कहने लगे। कलेक्टर की इस तरह की कार्यवाही के तौर-तरीके को लेकर सूरजपुर ही नहीं पूरे प्रदेश और अफसरानों में चर्चा गर्म है।

0 युवक पर दर्ज हुआ अपराध
सूचनाओं के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने उक्त युवक के विरुध्द महामारी अधिनियम का उल्लंघन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। युवक की उम्र 23 वर्ष बताई गई है। एसपी राजेश कुकरेजा ने बताया कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इस दौरान बेवजह घूमने वालों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान यह कार्रवाई भी की गई है।
0 मैं शर्मिंदा हूं और खेद व्यक्त करता हूं…
इस मामले में बवाल मचने और हर तरफ से सवाल उठने पर घटनाक्रम के कफी देर बाद सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने खुद का बनाया एक वीडियो वायरल किया। वे कह रहे हैं कि इस दौर में प्रदेश और देश कोरोना के संक्रमण से गुजर रहा है। मेरा परिवार भी इसकी पीड़ा से गुजर चुका है। मैं स्वयं और मेरे पिता संक्रमित हो चुके हैं। माता अभी भी पॉजिटिव हैं। मेरी मंशा रही है कि लोग इस विपदा से बचे रहें, इसलिए गंभीरता से लॉकडाउन का पालन कराने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान मेरे व्यवहार से किसी को ठेस पहुंची हो तो इसके लिए मैं शर्मिंदा हूं और खेद व्यक्त करता हूं।

Advertisement Carousel