Sunday, May 10, 2026
Home कोरबा बच्चे भी हुए राम मय, जयश्रीराम का उद्घोष कर रामायण की दोहा...

बच्चे भी हुए राम मय, जयश्रीराम का उद्घोष कर रामायण की दोहा और चौपाई का पाठ किया

कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज के बच्चों ने अयोध्या में राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर रामायण पाठ किया। समाज के अध्यक्ष सुरेश चौहान ने बताया कि कोविड-19 के कारण समाज के बच्चों ने घर में ही ऑनलाइन रामायण की चौपाई व दोहा का पढ़कर उसका अर्थ भी बताया। बच्चों ने श्रीराम के जीवन से सीख लेने की बात कही। इसका उद्देश्य बच्चों को अपने प्राचीन ग्रंथ रामायण के पठन-पाठन के प्रति रूचि बढ़ाना था। रामायण पाठ करने वालों में हीर राठौड़, इशिका वेगड़, शान्वी चौहान, अदिति चौहान, देवांश सोलंकी, कार्तिक चौहान, कार्निक परमार, मेदिनी परमार, कृश टांक शामिल थे।

Advertisement Carousel