Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा फड़ प्रभारी के सामने तौलने पर निकला 400 ग्राम तक ज्यादा...

फड़ प्रभारी के सामने तौलने पर निकला 400 ग्राम तक ज्यादा धान…. खरीदी केंद्र केरवाद्वारी का काम भगवान भरोसे, तौल में ज्यादा धान लेने से किसानों में आक्रोश

0 परिवहन के लिए लोड हो रहे धान बोरे का वजन 41.250 ग्राम निकला
कोरबा-करतला(खटपट न्यूज़)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित धान खरीदी केंद्रो का भगवान ही मालिक है। तमाम अव्यवस्थाओं के बीच यहां धान की खरीदी हो रही है। करतला विकासखंड के ग्राम केरवाद्वारी खरीदी केंद्र में समिती प्रबंधकों द्वारा काफी अनियमितताएं बरती जा रही है। खरीदी के नाम पर ग्रामीणों से 400 ग्राम तक अतिरिक्त धान लिया जा रहा है।

फड़ प्रभारी चंद्र भूषण वर्मा से पूछने पर उन्होंने कहा कि बोरे में खराबी के कारण धान गिर जाता है इसीलिए किसानों से ज्यादा धान लिया जाता है। इतना ही नहीं हमालों की गैरमौजूदगी में किसानों को ही धान की बोरे का सिलाई करने के साथ ही अन्य काम करने पड़ रहे है। इस विषय को लेकर हमने उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी से बात की तब उन्होंने किसी तरह की गड़बड़ी से इंकार कर दिया जबकि किसानों से प्रति कट्टी 400 ग्राम धान तक ज्यादा लिया जा रहा हैं। हालांकि उन्होंने हमालों की कमी होने की बात जरुरी स्वीकार कर ली। ज्ञात हो कि 1 दिसंबर से कोरबा के साथ ही प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत हुई है जहां नियमों को ताक पर रख किसानों से धान खरीदकर उन्हें ही चूना लगाने का काम किया जा रहा है और समिति प्रबंधन किसानों को चुना लगाकर बड़ी मोटी कमाई की फिराक में है। इस दिशा में प्रशासन को ध्यान देने की जरुरत है ताकी किसानों को परेशानियों का सामना न करना पड़े और ज्यादा धान किसानों से न लिया जा सके। वही किसी भी केंद्र में किसानों से कितना धान वास्तविकता में लेना है इसका कोई पैमाना मौजूद नही है न ही प्रशासन ने इसके लिए किसानों को जागरूक बनाया है। किसी फड़ में 200 तो किसी फड़ में 400 ग्राम तक अतिरिक्त लिया जाना किसानों को ठगने के जैसा है।

Advertisement Carousel