Sunday, March 22, 2026
Home देश-विदेश फूड पॉइजनिंग से बैतूल के एडीजे महेंद्र कुमार त्रिपाठी और उनके बड़े...

फूड पॉइजनिंग से बैतूल के एडीजे महेंद्र कुमार त्रिपाठी और उनके बड़े बेटे की मौत

मध्य प्रदेश। फूड पॉइजनिंग से बैतूल के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) महेंद्र कुमार त्रिपाठी और उनके बड़े बेटे की मौत नागपुर में हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को उनके गृह जिला कटनी ले जाया जाएगा। एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि किस प्रकार का फूड पॉइजनिंग हुई थी। फिलहाल, बैतूल में एडीजे के आवास को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन पहले एडीजे और उनके दोनों बेटों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी। तीनों ने घर पर ही भोजन किया था। तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्होंने घर पर ही उपचार किया। छोटे बेटे की तबीयत तो ठीक हो गई। एडीजे और उनके बड़े बेटे अभियान राज त्रिपाठी की हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद दोनों को शनिवार को ही नागपुर के एलेक्सिस अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में बड़े बेटे की मौत हो गई। देर रात अस्पताल में एडीजे की भी मौत हो गई। एएसपी जोशी के मुताबिक, फूड पॉइजनिंग के बाद एडीजे और उनके बेटे को 23 जुलाई को पाढ़र अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत बिगड़ने पर नागपुर रैफर किया था। एएसपी के मुताबिक, परिवार ने 20 जुलाई की रात में जो भोजन किया था, उसके बाद हालत बिगड़ी।

Advertisement Carousel