Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा फुटकर पटाखा व्यापारी संघ के अध्यक्ष चुने गए अश्वनी

फुटकर पटाखा व्यापारी संघ के अध्यक्ष चुने गए अश्वनी


कोरबा (खटपट न्यूज)। जिला फुटकर पटाखा व्यापारी संघ वर्ष 2021-22 के अध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव में अश्वनी मिश्रा विजयी घोषित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 7 मतों से शिकस्त देकर अध्यक्ष का पद अपने नाम किया।


बुधवारी बाजार स्थित जैन मंदिर में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हुई। अध्यक्ष पद के लिए इस वर्ष अश्वनी मिश्रा, शत्रुघन थवाईत व अजय नारंग सहित कुल तीन दावेदारों ने अपना भाग्य आजमाया। मंगलवार की रात चुनाव अधिकारी महेंद्र जैन व फारुख मेमन के नेतृत्व में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें संघ के कुल 117 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पटाख संघ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अश्वनी मिश्रा को 60, शत्रुघन थवाईत 53 और अजय नारंग को कुल चार मत प्राप्त हुए। इस तरह अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में अश्वनी मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंदी शत्रुघन और अजय नारंग को मात देते हुए विजयश्री प्राप्त की। अश्वनी इसके पूर्व भी चार बार पटाखा संघ के अध्यक्ष रहे हैं। अश्वनी ने बताया कि जल्द ही संघ के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी जिसके बाद दुकान आबंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel