Tuesday, August 25, 2026
Home रायपुर फारेस्ट कालोनी में लूट, चाकू अड़ाकर मोबाइल-नगदी ले भागा

फारेस्ट कालोनी में लूट, चाकू अड़ाकर मोबाइल-नगदी ले भागा

फारेस्ट कालोनी में टहल रहे युवक को चाकू दिखाकर लूट को अंजाम दिया गया।

रायपुर (खटपट न्यूज़)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने की वारदात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि फॉरेस्ट कालोनी मे टहल रहा था. तभी राजातालाब का मीत चौधरी आया और पेट में चाकू अड़ाकर मोबाईल एवं नगदी रकम लूटकर भाग निकला। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी की तलाश में जुट गई है. बता दें कि राजधानी रायपुर में घूम-घूम कर मोबाइल फोन चोरी और लूट करने वाले गिरोह सक्रीय है. प्रतिदिन वारदात की खबर सामने आ रही है. अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Advertisement Carousel