Friday, March 27, 2026
Home कोरबा फांसी के लिए फन्दा बनाकर झूलने ही वाला था युवक, हुआ कुछ...

फांसी के लिए फन्दा बनाकर झूलने ही वाला था युवक, हुआ कुछ ऐसा कि परिजनों ने दिया धन्यवाद….

0 डायल 112 की टीम ने पेड़ पर चढ़कर नीचे उतारा

कोरबा-बाँकीमोंगरा(खटपट न्यूज़)। युवक के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की घटना को डायल 112 की सक्रिय टीम ने बड़ी ही सक्रियता और तत्परता से ऐन वक्त पर नाकाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार बांकी कोबरा -1 को शनिवार शाम करीब 4:50 बजे युवक के भाई कृष्णा चौहान से सूचना मिली कि शांति नगर बांकीमोगरा निवासी युवक खुदकुशी करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया है। डीपीसीआर कोरबा कंट्रोल से फ़ोन के माध्यम से इवेंट mkb/33 को बताया गया की एक लड़का कन्हैया चौहान पिता सुभाष चौहान उम्र 21 वर्ष पेड़ पर चढ़कर फाँसी लगा रहा है। सूचना के तत्काल बाद मौके पर बांकी कोबरा 1 की 112 टीम पहुंची जहां आरक्षक 563 राजकुमार एवं चालक भुवन कुमार द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाई गई। युवक पेड़ पर फन्दा लगा लिया था जिसे पेड़ पर चढ़कर 112 की टीम द्वारा लड़के को कुशलता पूर्वक समझाकर और सही सलामत नीचे उतार कर बचा लिया गया। युवक को सकुशल बचाकर समझाइश देने के साथ परिजन के सुपुर्द किया गया। परिजन ने इसके लिए डायल 112 की टीम को बारंबार धन्यवाद दिया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि युवक शराब के नशे में था और कुछ विवाद के बाद खुदकुशी करने की मंशा को अंजाम दे रहा था।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel