रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में फर्जी डिग्रीधारी तीन आयुर्वेदिक डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति एवं प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड रायपुर के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला ने यह जानकारी दी है।दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ के इन चिकित्सकों के प्रमाण पत्र जांच में कूटरचित पाए जाने उपरांत यह कार्यवाही की गई है।
















