कोरबा (खटपट न्यूज)। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत रामपुर और कोरबा विधानसभा हेतु प्रेक्षक श्री प्रियतु मंडल (आईएएस), मो.नं. 7587016645 से आम नागरिक प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक कावेरी भवन गेस्ट हाउस, कटघोरा और पाली-तानाखार हेतु प्रेक्षक श्री सी. के. जमातिया.(आईएएस), मो.नं. 7587016646 से आम नागरिकगण प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस में मिलकर निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकते हैं।. इसी तरह व्यय आब्जर्वर श्री ओ.एन.हरिप्रसाद राव (आईआरएस) मो.नं. 7587016535 और पुलिस आब्जर्वर श्री सी.वेंकटा सुब्बा रेड्डी (आईपीएस) मो.नं. 7587016647 से सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस में निर्वाचन संबंधी शिकायत की जा सकती है।
डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती- केंद्र...
मुख्यमंत्री ने कहा—140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय, प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचायकरायपुर 27 मार्च 2026 केंद्र सरकार...















