Sunday, September 20, 2026
Home कोरबा प्रिया कुर्रे के गुनाहगारों को पकड़ने फिर अल्टीमेटम, पुलिस ने एफआईआर के...

प्रिया कुर्रे के गुनाहगारों को पकड़ने फिर अल्टीमेटम, पुलिस ने एफआईआर के लिए मांगा 7 दिन का समय

मृतका प्रिया कुर्रे

0 परिजन के साथ दर्जनों ग्रामीण एवं भीम रेजिमेंट संगठन पहुँचा कटघोरा थाना

0 25 जून से लापता युवती का 23 जुलाई को जंगल में मिला था कंकाल

कोरबा-कटघोरा। पाली विकासखंड के चैतमा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम चुहियाडांड रजकम्मा निवासी बोधराम कुर्रे की बेटी प्रिया कुर्रे की संदिग्ध मौत हुई है। प्रिया 25 जून 2020 को अपने घर देर रात तक नहीं पहुंची तो गुमशुदगी की सूचना चैतमा चौकी में दी गई। 23 जुलाई को कटघोरा थाना के जटगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामपानी रावा के जंगल में मानव कंकाल व मौके पर सलवार सूट बरामद किया गया।पुलिस ने मामले में अभी तक कटघोरा थाने में एफआईआर दर्ज नहीं किया है जिसके पीछे वजह मौत के कारण को लेकर चिकित्सक और फोरेंसिक विशेषज्ञ की स्पष्ट राय का नहीं मिलना है। प्रिया के पिता व परिजनों द्वारा लगातार कटघोरा थाना प्रभारी से अपनी पुत्री का हत्या किए जाने की बात कह गांव के कुछ संदिग्धों का नाम भी उजागर करते हुए हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय की गुहार लगाई जा रही है। अब कोरबा जिला इकाई का भीम रेजिमेंट संगठन भी इनके साथ आया है। जिला अध्यक्ष अनिल टंडन ने पूर्व में दिए गए एक सप्ताह का अल्टीमेटम पूरा होने पर आज पुनः मृतका के परिजनों, लगभग 6 दर्जन महिला- पुरुष ग्रामीण एवं संगठन के लोगों सहित कटघोरा थाना पहुँचकर अपनी बात रखी। यहां थाना प्रभारी के अलावा एसडीओपी पंकज पटेल से मिलकर कार्यवाही नहीं किये जाने पर आंदोलन की बात कही। बताया गया कि पुलिस की ओर से एक सप्ताह में एफआईआर का आश्वासन दिया गया है। इस संबंध में भीम रेजिमेंट संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया है कि यदि अब उक्त मामले में कार्यवाही को लेकर गुमराह किया जाता है तो संगठन राज्य के सभी जिले व ब्लाकों में उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य रहेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी।

Advertisement Carousel