प्रियंका बनी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी

0 रेल कॉरिडोर परियोजना और भू-अर्जन पुनर्वास की प्रभारी भी होंगी
कोरबा (खटपट न्यूज)। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने जिला मुख्यालय में पदस्थ राजस्व अधिकारियों के बीच शासकीय कार्यों का पुनरिक्षित कार्य आबंटन आदेश जारी कर दिया है। संजय अग्रवाल के स्थानांतरण उपरांत राज्य प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया फिर से जिले की अतिरिक्त दण्डाधिकारी बनायी गईं है।
श्रीमती महोबिया रेल कॉरिडोर परियोजना और भू-अर्जन पुनर्वास का काम भी देखेंगी। महोबिया को राष्ट्रीय राजमार्ग, लोकनिर्माण विभाग के अंतर्गत सड़क, भवन एवं पुल-पुलियों के निरीक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी की अनुपस्थिति में कलेक्टर के प्रभार में कुंदन कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रहेंगे। सीईओ कुंदन कुमार को कृषि, पंचायत एवं उससे संबंधित विभाग के अलावा रेशम, मत्स्य विभाग और गोधन न्याय योजना तथा नरवा-गरवा-घुरवा बाड़ी योजना का भी दायित्व सौंपा है। जिला पंचायत सीईओ के अनुपस्थिति में एस. जयवर्धन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के प्रभार में रहेंगे।
जारी आदेशानुसार प्रियंका महोबिया अपर कलेक्टर को अनुभाग कोरबा एवं कटघोरा के अंतर्गत तहसील करतला एवं पाली तथा कोरबा के अनुविभाग कटघोरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा के अंतर्गत तहसील कटघोरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा के राजस्व दायित्व भी सौंपे गए हंै व अन्य विभागों की भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी तरह कुंदन कुमार, एस. जयवर्धन, सूर्यकिरण तिवारी अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर, भरोसाराम ठाकुर डिप्टी कलेक्टर, आशीष देवांगन डिप्टी कलेक्टर को भी विभागों की जिम्मेदारियां दी गई है।
0 अधिकारियों की अनुपस्थिति में संयोजन अधिकारी की नियुक्ति
प्रशासनिक अधिकारियों के अवकाश या अन्य कारणों से जिले से बाहर रहने पर संयोजन अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। कुंदन कुमार सीईओ जिला पंचायत के संयोजन अधिकारी एस. जयवर्धन होंगे। एस. जयवर्धन के संयोजन अधिकारी कुंदन कुमार होंगे। श्रीमती प्रियंका महोबिया के लिंक अधिकारी सूर्यकिरण तिवारी अग्रवाल , सूर्यकिरण तिवारी अग्रवाल के लिंक अधिकारी आशीष देवांगन, आशीष देवांगन के लिंक अधिकारी भरोसा राम ठाकुर व भरोसा राम ठाकुर के लिंक अधिकारी आशीष देवांगन होंगे।

Advertisement Carousel