Monday, March 23, 2026
Home Uncategorized Desh-Videsh प्रयागराज में हाई अलर्ट,17 पुलिसकर्मी सस्पेंड, न्यायिक जांच के सीएम ने दिए...

प्रयागराज में हाई अलर्ट,17 पुलिसकर्मी सस्पेंड, न्यायिक जांच के सीएम ने दिए आदेश, पूरे UP में धारा 144 लागू

उत्तरप्रदेश/प्रयागराज। गैंगस्टर अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या करने वाले तीन हमलावरों ने सरेंडर किया है। वहीं इस घटनाक्रम के तत्काल बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाई लेवल कमेटी की बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने पुलिस की सुरक्षा के बीच इस हत्या की घटना को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रयागराज में हाई अलर्ट करने के साथ ही इस घटना के लिए प्राथमिक तौर पर जिम्मेदार माने गए 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस हत्याकांड के बाद सरकार का यह बड़ा एक्शन है। दूसरी ओर पूरे प्रयागराज को हाई अलर्ट पर रखा गया है व धारा 144 लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने हत्याकांड की न्यायिक जांच की घोषणा कर दी है। 3 सदस्य कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। संकेत निर्भर है कि पूरे उत्तर प्रदेश में इंटरनेट सेवा बाधित करने का निर्णय लिया जा सकता है बता दें कि हमलावरों ने चंद सेकंड के भीतर लगातार 22 गोलियां अतीक और उसके भाई के ऊपर दागी थी।

Advertisement Carousel