Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा प्रमोद को सांसद ज्योत्स्ना ने नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि

प्रमोद को सांसद ज्योत्स्ना ने नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने प्रमोद कुमार राठौर को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
बरपाली ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार की धर्मपत्नी गोदावरी राठौर जिला पंचायत की सदस्य हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद कुमार राठौर को जिला पंचायत की विभिन्न बैठकों में अपनी ओर से प्रतिनिधि बतौर उपस्थिति के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इसके पूर्व सुकलाल जायसवाल को प्रतिनधि नियुक्त किया गया था जिसमें संशोधन करते हुए प्रमोद कुमार राठौर निवासी खरवानी ब्लॉक करतला को नियुक्त कर आदेश कलेक्टर को प्रेषित किया गया है। प्रमोद राठौर की नियुक्ति से करतला विकासखण्ड व बरपाली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। प्रमोद राठौर द्वारा अब जिला पंचायत की विभिन्न बैठकों में सांसद की तरफ से इस क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सकेगा। प्रतिनिधि नियुक्त किये जाने पर प्रमोद राठौर ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे सांसद के मार्गदर्शन में क्षेत्र व जिला वासियों की जिला पंचायत से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और प्राप्त जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

Advertisement Carousel