
कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों, गुंडा बदमाशों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण में कोरबा पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है । इस कड़ी में रामपुर पुलिस चौकी के नव पदस्थ प्रभारी एसआई कृष्णा साहू को आज प्रातः मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि आलोक बड़ा पिता लोकिरियस बड़ा निवासी आईटीआई कॉलोनी रामपुर काले रंग के मोटरसाइकिल में पिस्टल लेकर लेकर घूम रहा है। सूचना पर रामपुर पुलिस द्वारा दबिश देकर आलोक बड़ा को 1 पिस्टल एवं 4 नग जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया। गौरतलब है कि साइबर सेल का प्रभार संभाल रहे कृष्णा साहू को हाल ही में जिला पुलिस अधीक्षक रामपुर चौकी का प्रभारी भी पदस्थ किया है।















