Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग में हुई नियुक्तियां, मुरली सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग में हुई नियुक्तियां, मुरली सहित इन्हें मिली जिम्मेदारी

रायपुर/कोरबा (खटपट न्यूज)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू के अनुमोदन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी को विस्तारित किया गया है। संगठन के प्रभारी महामंत्री व प्रदेश मीडिया प्रभारी नचिकेता जायसवाल ने विस्तारित सूची जारी की है। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए मनीष गुप्ता रायपुर, मुरली महंत कुसमुण्डा-कोरबा, प्रदेश महामंत्री भविष्य चंद्राकर अकलतरा, भावेश बघेल रायपुर, अनिल रत्थूराम चंद्रा जैजैपुर शामिल हैं। रामकुमार कश्यप तागा अकलतरा, देव यादव महावीर नगर रायपुर, राहुल यादव राजेन्द्र नगर रायपुर व इरशाद रिजवी दुर्ग को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। ओम श्रीवास रायपुर शहर व विपिन देवांगन जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)
Advertisement Carousel