कोरबा(खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय शुक्रवार को कोरबा प्रवास पर रहे। कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद स्व. डॉ बंशीलाल महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके निवास पर वार्षिक श्राद्ध का कार्यक्रम हुआ। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने स्व. महतो के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा उनके साथ बिताए स्मरणो की चर्चा की। महतो परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर उनके बड़े भाई लखेश्वर प्रसाद महतो, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या महतो, पुत्र द्वय विकास महतो भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक रंजन महतो सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।

इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व संसदीय सचिव प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह, जिला मंत्री संदीप सहगल, जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, कार्यालय प्रभारी अमीलाल चौहान, दीपक खड़ायत, प्रकाश अग्रवाल, बलराम विश्वकर्मा, पार्षदगण सुश्री ऋतु चौरसिया, नारायणदास महंत, अजय गोड़, सकुंदी यादव, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती सुमन सोनी, श्रीमती रमा मिरी, दिनेश वैष्णव, राजेश राठौड़, लक्ष्मण श्रीवास, रंजू यादव, आनंद उज्जैनी के साथ ही कोरबा एवं कोसाबाड़ी मंडल के भाजपा एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















