कोरबा(खटपट न्यूज़)। वरिष्ठ आदिवासी नेता व रामपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक ननकीराम कंवर द्वारा अपने सभी विधायक प्रतिनिधि हटा दिए जाने के बाद उनके प्रतिनिधि रहे एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल चौरसिया ने बयान जारी कर कहा है कि किसी ने आरटीई के तहत शासन से दस्तावेज प्राप्त किया था की जनता के द्वारा चुना गया प्रतिनिधि अपना प्रतिनिधि बनाये, ऐसा कोई नियम नहीं है। जिसको मानते हुए ननकीराम कंवर ने अपने प्रतिनिधियों से सलाह लिया तो सभी प्रतिनिधियों ने पूर्व में ही कह दिए थे की यदि प्रतिनिधि बनाना नियम विरुद्ध है तो हमें हटा सकते है और हम सब पहले ही विधायक ननकीराम कंवर को अपना स्तीफा दे चुके थे।

ननकीराम कंवर का मानना है कि अन्य विधायक व सांसद भी इस विषय पर अमल करेंगे और सविधान के नियमो का पालन करेंगे । विधायक प्रतिनिधि रखना या न रखना विधायक का विशेषाधिकार है। अनिल चौरसिया ने बताया की रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कोरबा व करतला जनपद सहित जिला पंचायत में कांग्रेस समर्थित सदस्य का बहुमत होने से निश्चित तौर पर विधायक प्रतिनिधि बनाये जाने पर क्षेत्र की समस्या से जनता व जन प्रतिनिधियों को लाभ मिल रहा था । सभी विधायक प्रतिनिधि को हटा दिए जाने से समस्या तो बढेगी लेकिन उमीद है की विधायक ननकीराम कंवर और विधायक पुत्र जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर लोगो को समस्या न हो, उसके लिए स्वयं भी अधिक प्रयास भी करेंगे । ननकीराम कंवर नियम के विपरीत काम नहीं करते जो जग जाहिर है इसलिए सभी प्रतिनिधियों को हटाया गया है । अनिल चौरसिया ने बताया कि ननकीराम कंवर के पास राजीतिक सलाहकार की कोई कमी नहीं है और वे स्वयं भी काफी अनुभवी हैं। वे जो भी करते हैं उसका परिणाम अच्छा ही होता है । विधायक प्रतिनिधि पद से हटाये जाने का मतलब यह नहीं की जो प्रतिनिधि थे, वे सेवा कार्य नहीं करेंगे । हम निरंतर क्षेत्र की समस्या को लेकर हमेशा सेवा कार्य करते रहेंगे। क्षेत्रीय विधायक, सांसद सहित प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराएँगे। हम भारतीय जनता पार्टी से जुड़े निष्ठावान कार्यकर्ता है। भाजपा जिस किसी को टिकट देगी, उन्हें जिताना हमारा प्रथम कर्तब्य है। प्रतिनिधि पद में रहने पर हम केवल अपने क्षेत्र में ही लोगो की समस्या का समाधान करवा पाते थे लेकिन भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी होने के नाते अब हम कोरबा जिले के चारो विधानसभा व प्रदेश में जहा भी हमें संगठन से कार्य के लिए भेजा जायेगा, वहां जाकर पार्टी समर्थित प्रत्यासी को जिताने के लिए तत्परता से कार्य करेंगे। पूर्व में भी हमने चंद्रपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्यासी स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र युद्धवीर सिंह जूदेव के बुलावे पर वहा कार्य किया और वे प्रचण्ड मतों से जीते भी और छत्तीसगढ़ शासन में वेबरेज कॉरपरेसन के अध्यक्ष भी बने। रामपुर विधानसभा में भी हमने जब-जब कार्य किये भाजपा प्रत्यासी को जीत हासिल हुई और हमारा सम्मान भी बढ़ा था। चौरसिया ने कहा है कि ननकीराम कंवर भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, हमारे आदर्श हैं और हमेशा रहेंगे। हमारे नेता ने जो फैसला लिया है हम उनका सम्मान करते हैं ।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















