प्रताड़ना : होम क्वारेंटाइन का स्टीकर चिपकाने के बाद से महिला स्वास्थ्य कर्मी को अंजाम भुगतने की धमकी…

कोरबा-बरपाली (खटपट न्यूज)। कोरोना काल के संकट की घड़ी में जहां स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल कर अपना कार्य कर रहे हैं वहीं बरपाली ग्राम पंचायत में कुछ ऐसे पंच हंै जो सहयोग करने की बजाय स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रताड़ित कर रहे हंै। बीते दिनों बरपाली में एक पंच के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके संपर्क में आये व्यक्तियों को कोरेन्टीन करने के निर्देश दिए गए। महिला मितानिन ने उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बरपाली के वार्ड क्रमांक 11 के पंच अज्जू दास महंत एवं वार्ड क्रमांक 16 के पंच पीताम्बर निर्मलकर के घर पर भी कोरेन्टीन रहने के निर्देश वाले स्टीकर चिपकाए गए, तब से लेकर अब तक पिछले एक महीने से दोनों पंच लगातार महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से गाली- गलौच, गांव से निकालने और अंजाम भुगतने की धमकी देते आ रहे हैं। महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने आखिर में तंग आकर कलेक्टर से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। देखना ये है कि महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ हुए प्रताड़ना के मामले में क्या कार्यवाही होती है? ज्ञात हो कि बरपाली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों तथा उनके परिवार वालों के द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकाल नियम का उल्लंघन करने की बातें लगातार आ रही हंै। मितानिन के साथ हुई घटना से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में लगे अन्य दूसरे कर्मचारियों के मन में भी डर बैठ गया है।

Advertisement Carousel