
कोरबा (खटपट न्यूज़)। भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा ईडी के दुरुपयोग व अग्निपथ स्कीम को लेकर देश मे चल रहे भारी विरोध प्रदर्शन व यात्री ट्रेनों की निरस्त होने की वजह से कोरबा में 25 जून को आयोजित होने वाले पंचायती राज में महिला सशक्तीकरण की भूमिका पर कार्यशाला का आगामी तिथि के लिए स्थगित किया गया है, बता दे कोरबा इंदिरा स्टेडियम परिसर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में देश की प्रखर नेत्री व पूर्व सांसद व आल इंडिया महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विप्लव ठाकुर सहित केन्द्रीय व प्रदेश के नेताओं की उपस्थित होने वाले थे, जिसे आगामी तिथि के लिए स्थगित किया गया है।















