Monday, March 23, 2026
Home कोरबा पोड़ी-उपरोड़ा के साप्ताहिक बाजार में लगाई गई योजनाओं की विकास फोटो प्रदर्शनी

पोड़ी-उपरोड़ा के साप्ताहिक बाजार में लगाई गई योजनाओं की विकास फोटो प्रदर्शनी


-ग्रामीणों को शासन के सफ़लतम तीन वर्षों के जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की मिली जानकारी
कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ सरकार के सफ़लतम तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की विकास फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। आज विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के साप्ताहिक हाट-बाजार में एक दिवसीय विकास फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी मिली । इस प्रदर्शनी के माध्यम से पोड़ी-उपरोड़ा सहित आसपास के गांव में रहने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विकास फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में पहुंचकर ग्रामीण जनों ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली तथा योजनाओं से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक हुए। ग्राम पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के किसान श्री सुबोध सिंह ने विकास फोटो प्रदर्शनी में पहुंचकर सभी योजनाओं के फोटो युक्त पैनल को बारिकी से देखा। श्री सिंह ने कहा कि विकास प्रदर्शनी के आयोजन से हमारे गांव के लोगों सहित आसपास के गांव के लोग भी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। ग्रामीण जन योजनाओं का लाभ लेने जागरूक भी हो रहे हैं। पोंडी उपरोड़ा के हाट बाजार में आये ग्राम कोनकोना के किसान श्री जनक राम ने भी विकास प्रदर्शनी में आकर योजनाओ की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को वृक्षारोपण पर शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दिए जाने की बात जानकर खुशी जताई।


        प्रदर्शनी में आए पोड़ी-उपरोड़ा के रहने वाले ग्रामीण श्री रविशंकर यादव ने किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकर राज्य सरकार का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीब किसानों को धान का वाजिब दाम सरकार द्वारा दिया जा रहा हैं। राज्य सरकार ने किसानों और सभी नागरिकों के हित के लिए बहुत ही अच्छी योजनाओं को लागू किया है। इससे सभी प्रदेशवासी लाभान्वित हो रहे हैं। साप्ताहिक बाजार में लगे विकास फोटो प्रदर्शनी में योजनाओं से संबंधित पाम्प्लेट, पुस्तकों आदि का वितरण भी किया गया। जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानने के लिए ग्रामीणों ने उत्सुकता और जिज्ञासा के साथ योजनाओं के पुस्तकों को पढ़ने के लिए अपने पास रखे। विकास फ़ोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन के तीन वर्षों के कार्याे को फोटो के माध्यम से लोगों को बताया गया। इस विकास फोटो प्रदर्शनी का ग्रामीण और युवाओं ने अधिक संख्या में आकर अवलोकन किया। ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा में लगाए गए विकास फोटो प्रदर्शनी में छत्तीगसढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान,  नये तहसीलों का गठन, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाएं, लघु वनोपज की खरीदी, तेंदुपत्ता संग्रहण, गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर की खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, किसानों को न्याय योजना के माध्यम से धान का प्रति क्विंटल के दर से वाजिब दाम का भुगतान, मनरेगा, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजनाओं और उससे राज्य में लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी तथा लोगों को इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया।

Advertisement Carousel