Wednesday, March 25, 2026
Home Uncategorized पॉम मॉल के नाईट क्लब में नाबालिगों के प्रवेश पर लगे रोक

पॉम मॉल के नाईट क्लब में नाबालिगों के प्रवेश पर लगे रोक

0 ज़िला महासचिव युवा कांग्रेस आशीष गुप्ता ने एसपी को लिखा पत्र

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा की शांत फिंजा को दूषित करने वाले कोरबा शहर के ह्रदय स्थल में स्थित पॉम मॉल में संचालित शराब बार (ONC) वन नाइट क्लब में इन दिनों शराब के साथ फूहड़ता परोसी जा रही है। शहर की संस्कृति को तार तार करने वाले बार संचालको द्वारा नाबालिकों के प्रवेश करने पर भी कोई गुरेज नहीं करते है। जिला युवक कांग्रेस के महासचिव आशीष गुप्ता ने कोरबा एसपी को पत्र लिखकर ONC में नाबालिकों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की गयी है । कहा है कि युवतियो का शराब के नशे में थिरकना हमारी संस्कृति को तार तार करता है जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। पत्र में गुप्ता ने चेतावनी दी है की अगर यह सब तत्काल बंद नहीं होता तो युवक कांग्रेस अपनी कार्यवाही करने बाध्य होगी।

Advertisement Carousel