Friday, March 27, 2026
Home कोरबा पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस...

पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कोरबा (खटपट न्यूज)।  केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दवाईयां, कृषि सामाग्री, सहित खाद्य समानो के दामों में बेतहाशा वृद्धि किये जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर ने शनिवार को वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया।
टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय सहित ब्लॉक कांग्रेस बालको, दर्री, कुसमुण्डा व बांकीमोंगरा क्षेत्र में कोरोना महामारी के सभी नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन किया गया।


जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष धरना देते हुए महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण वर्तमान में अनेकों समस्याओं से जनता परेशान है। इन्हीं समस्याओं में एक महत्वपूर्ण समस्या महंगाई की मार से गरीब और निम्न, मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि कोरोना महामारी व लॉकडाउन के वजह से रोजी मजदूरी करने वाले आमजनों की रोजी मजदूरी बंद है जिससे उनके सामने परिवार के पालन की एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। ऊपर से महंगाई की मार ने उनकी कमर ही तोड़ कर रख दी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने राशन सामाग्री की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि डीजल-पेट्रोल का भाव रोज-रोज बढ़ाया जा रहा है जिस कारण हर चीज महंगी होती जा रही है। प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, पूर्व सभापति धुरपाल सिंह कंवर, पार्षद सुखसागर निर्मलकर, एल्डरमेन एस. मुर्ति, जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल, नारायण अग्रवाल ने भी बढ़ती महंगाई का विरोध किया।

Advertisement Carousel