Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा पूर्व सिविल सर्जन डॉ. वाधवानी का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार,...

पूर्व सिविल सर्जन डॉ. वाधवानी का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार, चिकित्सा जगत में शोक, एनकेएच ने अस्पताल उद्घाटन सहित स्थगित किये सभी कर्यक्रम….

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा के चिकित्सा जगत में सेवा का पर्याय कहे जाने वाले और जिला चिकित्सालय के पूर्व सर्जन डॉक्टर जी एल वाधवानी का शनिवार की देर रात निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार कोरबा स्थित मुक्तिधाम में शाम 4 बजे किया जाएगा।

डॉ.जी एल वाधवानी

उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत और शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 70 वर्षीय डॉक्टर वाधवानी सरल, सहज स्वभाव और मिलनसार के अलावा लोगों की सेवा भाव के नाम से जाने जाने थे।
ज्ञात हो कि डॉक्टर वाधवानी विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में उनका गहन उपचार जारी था कि शनिवार मध्य रात्रि करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टर वाधवानी अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री सहित परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
डॉक्टर जी एल वाधवानी के निधन के कारण एनकेएच प्रबंधन ने सोमवार 08 फरवरी को जमनीपाली स्थित एनकेएच जीवन आशा हॉस्पिटल के होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। इसका शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के हाथों होना था।
एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. शोभराज चंदानी और सर्जन डॉ.शंकर पालीवाल ने बताया कि डॉक्टर वाधवानी एनकेएच ग्रुप के संस्थापक सदस्य भी थे। इस कारण 08 फरवरी को होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
0 हमारा एक साथी बिछड़ गया : डॉ. पालीवाल
डॉ. वाधवानी के निधन को अपूरणीय और व्यक्तिगत क्षति बताते हुए डॉ. एस पालीवाल ने बताया कि आज से 15 साल पहले डॉ. वाधवानी, डॉ. एस पालीवाल, डॉ. श्रीमती आर पालीवाल और डॉ. एस.चंदानी ने साथ मिलकर 10 बिस्तरों वाला कोरबा हॉस्पिटल प्रारम्भ किया था। इस परिवार का एक सदस्य आज बिछड़ गया। पूरा एनकेएच परिवार दुःख की इस घड़ी में डॉ. वाधवानी के परिवार के साथ खड़ा है।

Advertisement Carousel