Thursday, March 26, 2026
Home बिलासपुर पूर्व सांसद का भतीजा सहित 4 की मौत, हाईवा ने मारी टक्कर

पूर्व सांसद का भतीजा सहित 4 की मौत, हाईवा ने मारी टक्कर

क्षतिग्रस्त ऑटो

बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिलासपुर-तखतपुर मार्ग पर ग्राम मोछ के पास तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से एक पूर्व सांसद का भतीजा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बीते देर रात मालवाहक ऑटो में सवार होकर चार लोग तखतपुर की ओर जा रहे थे। तखतपुर के मोछ मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो सवार 2 लोग उछल कर सड़क से दूर जा गिरे वहीं चालक और बगल में बैठा फ़रहदा-जरहागांव का रहने वाला महेश कुमार साहू ऑटो में फंसा रहा और मौत हो गई। महेश साहू पूर्व सांसद लखन लाल साहू का भतीजा है। ऑटो में फंसे ड्राइवर व महेश को गैस कटर की मदद से निकाला गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे मे तीन लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई जिनके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को कड़ी मशकत के बाद बाहर निकालाा गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बाद उसकी भी मौत हो गई। अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। दुर्घटनाकारित हाईवा सहित चालक फरार है।

Advertisement Carousel