
कोरबा(खटपट न्यूज़)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल के द्वारा प्राथमिक शाला हरदीकला में ध्वजारोहण किया गया। भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। स्कूल के बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, जनप्रतिनिधि और आस पास के ग्रामवासी भी उपस्थिति रहे।















