Wednesday, March 25, 2026
Home बिलासपुर पूजन सामग्री दुकान में लगी आग, तीन दमकलों ने डेढ़ घंटे में...

पूजन सामग्री दुकान में लगी आग, तीन दमकलों ने डेढ़ घंटे में आग पर पाया काबू

बिलासपुर (खटपट न्यूज)। शुक्रवार देर रात बिलासपुर गोल बाजार स्थित एक पूजन सामग्री की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि शटर के अंदर से धुएं के साथ आग की लपटें भी बाहर आती दिखाई दे रही थी। सूचना मिलने पर पहुंचे फायरकर्मियों ने दुकान का शटर और दीवार तोड़कर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गोलबाजार का है। एक्सीवेटर बुलाकर दुकान का शटर तोड़ा गया। ऊपर की मंजिल पर भी आग थी। इसके चलते दीवार भी तोड़ी गई और आग पर काबू पाया गया। घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, नेहरू चौक स्थित स्टेट बैंक शाखा के पास रहने वाले अविनाश अग्रवाल पिता की गोल बाजार में श्री विश्वनाथ पूजन सामग्री के नाम से पूजन सामग्री की दुकान है। शुक्रवार देर रात अचानक से दुकान से धुआं निकलते देख स्थानीय व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। उस समय बाजार की सारी दुकानें बंद हो चुकी थीं। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची आग बढ़ चुकी थी।

Advertisement Carousel